लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में टीकाकरण की संख्या को लेकर जावड़ेकर और टोपे में जुबानी जंग

By भाषा | Updated: March 27, 2021 01:11 IST

Open in App

मुंबई, 26 मार्च महाराष्ट्र में टीकाकरण की संख्या को लेकर शुक्रवार को राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग हुई।

केद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र सरकार को टीकाकरण की रफ्तार में तेजी लाने को कहा तो पलटवार करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दावा किया कि अब तक देश में सबसे अधिक उनके राज्य में लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए हैं।

टोपे ने यह भी कहा कि अगर केंद्र सरकार सहायता दे तो राज्य प्रतिदिन तीन लाख लोगों का टीकाकरण करने के लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकता है।

जावड़ेकर ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा, ''केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और कोविड के राष्ट्रीय कार्य बल के अध्यक्ष डॉ वी के पॉल से चर्चा की। उन्होंने महाराष्ट्र को टीके की आपूर्ति बढ़ाने का आश्वासन दिया है। मैं महाराष्ट्र सरकार से आग्रह करता हूं कि वह कल से टीकाकरण की संख्या दोगुनी कर दे।''

इस ट्वीट के बाद टोपे ने पलटवार करते हुए महाराष्ट्र में टीकाकरण की तेज रफ्तार का दावा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला