लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः बड़गाम में रखा गया CRPF के शहीद जवानों को पार्थ‌िव शरीर, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 31, 2017 18:06 IST

कश्मीर के पुलवामा स्थित लैथापोरा सीपीआरएफ ट्रे‍निंग कैंप में आतंकियों ने रात 2:10 बजे हमला कर दिया था।

Open in App

जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ट्रेनिक कैंप पर हुए हमले में 5 जवान शहीद हो गए, जिनके पार्थिव शरीर बडगाम में रखे गए हैं। इस दौरान सीआरपीएफ द्वारा आंतकियों से मुकाबला करते शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर पुष्पांजलि अर्पित की गई।      

वहीं बता दें कि कश्मीर के पुलवामा स्थित लैथापोरा सीपीआरएफ ट्रे‍निंग कैंप में आतंकियों ने रात 2:10 बजे हमला कर दिया था। तब से लेकर अबतक लगातार जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

पुलवामा के एसपी वैद के मुताबिक पहले एक जवान के शहीद होने और घायल तीन जवानों की हालत स्थिर होने की जानकारी ‌थी, लेकिन बाद में मिली जानकारी के अनुसार 5 जवान शहीद हो गए। 

अहम बात ये थी कि इसी बिल्डिंग में सीआरपीएफ सेंटर का एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक भी है। उसमें सीआरपीएफ का कंट्रोल रूम भी है। इतना ही नहीं कैंप 185 बटालियन का मुख्यालय भी है और जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस कैंप पर फिदायीन हमले की चेतावनी दी थी, लेकिन उस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया।

हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। हाल ही में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जैश कमांडर नूर त्राली को मार गिराया था। इस हमले को उसी के बदले के रूप में देखा जा रहा है।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज