लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: BJP विधायक की पत्नी का आरोप, बिना तलाक दिए पति ने की दूसरी शादी

By भारती द्विवेदी | Updated: July 15, 2018 18:31 IST

वहीं मोनिका ने विधायकर द्वारा रख-रखाव के लिए हर महीने एक लाख रुपए देने की बात को खारिज किया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 15 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक डॉक्टर गगन भगत की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। उनकी पत्नी ने उन पर बिना तलाक दिए दूसरी महिला से शादी करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए मोनिका ने कहा है- 'मेरे पास उस दूसरी महिला का आधार कार्ड है, जिसमें ये लिखा हुआ है कि वो डॉक्टर गगन भगत की पत्नी है। हमारा तलाक नहीं हुआ है। मैंने रख-रखाव के लिए याचिका दायर की थी लेकिन आज तक उन्होंने मुझे कोई पैसे नहीं दिए हैं।'

विवादों में घिरे BJP विधायक पर गाज गिरना तय, पत्नी ने छात्रा से शादी का लगाया आरोप

गौरतलब है कि जम्मू के  आरएस पुरा से बीजेपी विधायक की पत्नी मोनिका शर्मा मे हाल ही में ये खुलासा किया था कि उनके पति का एक कॉलेज छात्रा के साथ अवैध संबंध है। जिसके बाद पार्टी की तरफ से विधायक से स्पष्टीकरण मांगा गया था। विधायक ने जम्मू में बीजेपी की अनुशासन समिति के सामने पेश होकर अपनी स्थिति स्पष्ट की थी। मोनिका शर्मा बीजेपी की महिला शाखा की प्रदेश सचिव भी हैं। विधायक और छात्रा ने मोनिका के आरोपों को खारिज करते हुए ये कहा था कि वो उनलोगों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। वहीं मोनिका ने विधायकर द्वारा रख-रखाव के लिए हर महीने एक लाख रुपए देने की बात को खारिज किया है। 

बता दें कि पंजाब के पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह ने विधायक गगन पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। राजेंद्र सिंह और उनके पिता ने जम्मू प्रेस क्लब के बाहर विधायक के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी बेटी पंजाब में रहकर पढ़ाई कर रही थी, लेकिन गगन भगत ने उसे भगाया है। हालांकि पिता के आरोप के बाद लड़की ने मीडिया के सामने आकर पिता के आरोपों को खारिज कर दिया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र