विवादों में घिरे BJP विधायक पर गाज गिरना तय, पत्नी ने छात्रा से शादी का लगाया आरोप
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 13, 2018 10:00 PM2018-07-13T22:00:49+5:302018-07-13T22:00:49+5:30
भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. गगन भगत विवादों में घिर गए हैं। उनकी पत्नी ने उनके छात्रा के साथ संबंध बताए है। विधायक की पत्नी मोनिका ने ये आरोप सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया।
जम्मू, 13 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. गगन भगत विवादों में घिर गए हैं। उनकी पत्नी ने उनके छात्रा के साथ संबंध बताए है। विधायक की पत्नी मोनिका ने ये आरोप सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया। सोशल साइट पर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने के बाद विवादों में घिरे आरएसपुरा के भाजपा विधायक डॉ. गगन भगत पर पार्टी की गाज गिरना लगभग तय है। पार्टी हाईकमान ने इस मामले का कड़ा रुख अपना लिया है।
जम्मू जिले की आर एस पुरा सीट से भाजपा विधायक गगन भगत पर उनकी पत्नी मोनिका शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक छात्रा से शादी कर ली और वह फिलहाल उनके साथ रह रहे हैं। मोनिका बीजेपी की महिला शाखा की प्रदेश सचिव भी हैं। वहीं, जिस लड़की के साथ उनकी शादी की बात कही है उसके पिता पहले ही विधायक पर पंजाब के एक कॉलेज से उनकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगा चुके हैं।
जबकि मामला सामने आने के बाद विधायक औैर छात्रा ने इन आरोपों से इंकार किया है और इसको साजिश बताया है। वहीं, विधायक की पत्नी मोनिका ने भगत के इस दावे को खारिज किया कि वह उन्हें हर महीने एक लाख रुपये दे रहे हैं।
मोनिका ने बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व और पीएम नरेंद्र मोदी से अपील करते हुये कहा है कि आपके अपने परिवार की बेटी न्याय मांग रही है, न केवल अपने और अपने बच्चों के लिये बल्कि उस लड़की के लिये भी जो बस 19 साल की है। वहीं, विधायक से मोनिका की शादी 13 साल हो चुके हैं।
जबकि उनके इन आरोपों से एक दिन पहले कल भगत ने जम्मू में भाजपा की अनुशासन समिति के सामने पेश होकर अपनी स्थिति स्पष्ट की थी। भगत और मोनिका समिति के सामने अलग अलग पेश हुये। इस दौरान छात्रा के दादा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। मोनिका 10 माह से करीब पति से अलह रह रही हैं और दोनों के एक बेटा भी है।