लाइव न्यूज़ :

शोपियां से तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, तलाशी के दौरान की भागने की कोशिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2022 16:28 IST

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य अभियान में, शोपियां के मोहनदपुर इलाके से सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरात करीब आठ बजे एक गाड़ी को रोका गया लेकिन उसमें सवार लोगों ने भागने की कोशिश की। उनकी पहचान गौहर मंजूर और आकिब हुसैन नंदा के रूप में हुई है।

श्रीनगरः सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में दो अलग अलग अभियानों में तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एक रक्षा प्रवक्ता ने सोमवार को बताया, “ चक केलर इलाके में दो आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में जम्मू-कश्मीर पुलिस से सूचना मिली थी। इसके आधार पर रविवार की शाम को संयुक्त मोबाइल वाहन जांच चौकी (एमवीसीपी) लगाई गई।”

उन्होंने कहा कि रात करीब आठ बजे एक गाड़ी को रोका गया लेकिन उसमें सवार लोगों ने भागने की कोशिश की। प्रवक्ता ने बताया, “ उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उनकी पहचान गौहर मंजूर और आकिब हुसैन नंदा के रूप में हुई है। दोनों पुलवामा के द्रबगाम के निवासी हैं।” उन्होंने बताया कि उनके पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य अभियान में, शोपियां के मोहनदपुर इलाके से सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल