लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी पंडित संजय नाथ की हत्या करने वाले आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, मुठभेड़ में एक जवान की गई जान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 28, 2023 15:50 IST

जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा के पदगमपोरा इलाके में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। इसमें वह आतंकी भी शामिल है, जिसने दो दिन पहले कश्मीरी पंडित संजय नाथ की हत्या की थी।

Open in App

जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस के दावे के अनुसार सेना के साथ एक संयुक्त अभियान में उस आतंकी को मार गिराया गया है जो हाल में कश्मीरी पंडित संजय नाथ की हत्या के लिए जिम्मेदार था। इसी मुठभेड़ में एक अन्य आतंकी भी मारा गया। करीब 6 घंटों से अधिक समय तक तक चले इस अभियान में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवंतिपोरा के पदगमपोरा इलाके में रूटीन चेकिंग के दौरान संयुक्त गश्त में शामिल जवानों पर जब आतंकियों ने अचानक हमला बोला तो सेना के दो जवान जख्मी हो गए। उन्हें सैन्य अस्पताल में भेज दिया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया।

इस हमले के तत्काल बाद सैनिकों ने मोर्चा संभाला तो 6 घंटों की मशक्कत के बाद दो आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों को इसके बाद पता चला कि मारे जाने वाले आतंकियों में एक ए श्रेणी का आकिब मुश्ताक बट भी शामिल था जिसने रविवार को एक कश्मीरी हिन्दू संजय पंडित को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था। 

दूसरे आतंकी की पहचान त्राल के रहने वाले एजाज अहमद बट के तौर पर की गई है। दोनों ही आजकल टीआरएफ से जुड़े हुए थे और स्थानीय आतंकी थे। इससे पहले वे हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करते थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट