लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में शामिल आतंकी बेटे की आखिरी कॉल बनी पिता की मौत की वजह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 10, 2018 19:29 IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबरों के मुताबिक मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों की मौत हो चुकी है, जबकि चार आतंकी बचे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जुलाई: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबरों के मुताबिक मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों की मौत हो चुकी है, जबकि चार आतंकी बचे हैं। बताया जा रहा है कि ये चार आतंकी मकान में छिपे हुए हैं और सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहे हैं। आतंकियों के इस फायरिंग का सुरक्षाबलों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इन चार आतंकवादियों में एक आतंकी जीतन नाइकू भी शामिल है।

जीतन नाइकू मूल रूप से शोपियां के मेमदर गांव का रहने वाला है। नाइकू करीब दो महीने पहले ही आतंकवादी बना है। मंगलवार को जब इन आतंकियों के गुट को लगा कि सुरक्षाबलों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिआ है और किसी भी पल उनकी एनकाउंटर हो सकता है तो जीतन नाइकू ने अपने पिता को कॉल किया।

कठुआ गैंगरेपः SC का सरकारी वकील को सुरक्षा देने का आदेश, सभी आरोपी भेजे जाएंगे पंजाब की गुरुदासपुर जेल 

नाइकू ने अपने पिता को कॉल पर बताया कि सुरक्षाबलों ने उसे घेर लिया है और लगातार फायरिंग जारी है। इसलिए ये उसका आखरी कॉल भी हो सकता है। बेटे की ये बात सुनते ही नाइकू के पिता इशाक नायकू को दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद परिजनों ने इशाक को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनकी मौत हो गई।

जम्मू कश्मीर: शोपियां में आतंकियों- सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, सेना ने की घेराबंदी, 2 आतंकी ढेर

बता दें कि ये मुठभेड़ मंगलवार सुबह से ही जारी है। इस एनकाउंटर में अब-तक दो आतंकी मारे गए हैं और सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हो चुके हैं। इसके अलावा शोपियां में बेमनीपुरा इलाके की घेराबंदी भी की गई है। सुरक्षाबलों की ओर से की गई घेराबंदी के बाद आतंकियों की ओर से भी फायरिंग की जा रही है।

(रिपोर्ट - विक्रमादित्य)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा