लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: गणतंत्र दिवस पर सेना को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर में मार गिराए दो आतंकी

By धीरज पाल | Updated: January 26, 2019 09:10 IST

इससे पहले आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर में दो जगह अनंतनाग और पुलवामा जिलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला किया।

Open in App

गणतंत्र दिवस के दिन जम्मू कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी मिली। श्रीनगर के खोनमोह में सेना और आतंवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना ने दो आतंवादियों को मार गिराया है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इससे पहले आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर में दो जगह अनंतनाग और पुलवामा जिलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला किया।पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड हमले की दो घटनाएं हुईं। ये हमले अनंतनाग और पुलवामा इलाकों में किये गये। शहर के सिविल लाइंस इलाके में धमाके की आवाज सुनी गयी, हालांकि पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला बताने से इनकार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब राज्य के विभिन्न इलाकों में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया।अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। दोनों की पहचान और उनके समूह का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलागणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज