लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले में दो आतंकवादी ढेर, तीन भारतीय जवानों की गई जान, ऑपरेशन जारी

By विनीत कुमार | Updated: August 11, 2022 08:47 IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी से 25 किलोमीटर दूर सेना की एक कंपनी की ऑपरेटिंग बेस पर आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया। हालांकि सुरक्षाबलों ने इनकी साजिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के राजौरी से 25 किलोमीटर दूर सेना की एक कंपनी की ऑपरेटिंग बेस पर आतंकी हमला।तीन भारतीय सुरक्षाबलों की जान इस हमले में चली गई, जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी ढेर।इससे पहले कल बडगाम में भारतीय सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था।

राजौरी: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार सुबह एक आर्मी कैंप पर आतंकी हमला किया गया है जिसमें तीन भारतीय सुरक्षाबलों की मौत हो गई है। वहीं, जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को भी मार गिराया है।

सामने आई जानकारी के अनुसार आतंकियों ने राजौरी से 25 किलोमीटर दूर सेना की एक कंपनी की ऑपरेटिंग बेस पर आत्मघाती हमला किया था। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने भारतीय सेना के अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने इसे आतंकियों का आत्मघाती हमला बताया है।

दरअसल, राजौरी के दारहल इलाके के परगल में सेना के एक शिविर में दो आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सेना के अधिकारियों के हवाले से बताया कि शुरुआत में हमले में सेना के पांच जवानों के घायल होने की सूचना मिली थी। बहरहाल, सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और अतिरिक्त सैन्य बलों को घटनास्थल के लिए भेजा गया है।

इससे पहले बडगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे गए। मारे गए इन आतंकवादियों में लतीफ राठेर भी शामिल है जो गत मई में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की हत्या में शामिल था। सुरक्षाबलों ने जिले में खानसाहिब इलाके के वाटरहेल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह