लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-कश्‍मीर: कुलगाम के गोपालपुरा में सेना के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2019 09:13 IST

बताया जा रहा है कि इलाके में सुरक्षाबलों को कुछ आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 34 राजस्‍‍‍‍‍‍थान रायफल्‍स, जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस और सेना ने संयुक्‍त अभियान चलाया। 

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले एक हफ्ते में भारतीय सेना को कश्मीर में बड़ी सफलता मिली है।सेना ने शोपियां, पुलवामा में 10 से ज्यादा आतंकी मार गिराए हैं।

जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम के गोपालपुरा में सेना के मुठभेड़ में आज सुबह दो आतंकी मारे गए।  अभी भी यहां कुछ आतंकियों के  छिपे होने की आशंका है। सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि इलाके में सुरक्षाबलों को कुछ आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 34 राजस्‍‍‍‍‍‍थान रायफल्‍स, जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस और सेना ने संयुक्‍त अभियान चलाया। 

बता दें कि पिछले एक हफ्ते में भारतीय सेना को कश्मीर में बड़ी सफलता मिली है। सेना ने शोपियां, पुलवामा में 10 से ज्यादा आतंकी मार गिराए हैं।

पुलिस के एक सूत्र ने कहा, “छिपे हुए आतंकवादियों के चारों ओर घेराव कड़ी करने पर उन्होंने सुरक्षा बलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दो आतंकवादियों को मारा गिराया।”

सूत्र ने बताया, “मारे गए आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के संगठन से ताल्लुक रखते थे। दोनों आतंकियों की सटीक पहचान करने की कोशिश की जा रही है।”

पुलिस सूत्र ने बताया कि अभियान अभी जारी है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने कुलगाम जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल