लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Ki Taja Khabar: कश्मीर में तीन जगह पर हमला, तीन जवान शहीद, आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 4, 2020 21:08 IST

कश्मीर के हंदवाड़ा में आज शाम को कुछ आतंकवादियों ने हाइवे से गुजर रहे सीआरपीएफ जवानों के एक गश्ती दल पर अचानक से हमला बोल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि होना बाकी है। हमलावर वहां से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा के वानीगाम इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों द्वारा आज सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ हमले किए गए जिमें सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जख्मी हो गए। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है। तीन स्थानों पर आतंकियों से मुठभेड़ जारी थीं। आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत हो गई। 

समाचार भिजवाए जाने तक हमलावर आतंकियों से मुठभेड़ जारी थी और एक आतंकी को मार गिराया जा चुका था। दूसरा हमला श्रीनगर के नौगाम इलाके के वगूरा में सीआईएसएफ पर किया गया जिसमें एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया तथा हमलावर आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी थी। तीसरा हमला बडगाम के पोरू इलाके में सीआरपीएफ पर हुआ है जिसमें एक जवान जख्मी हो गया है।

कश्मीर के हंदवाड़ा में आज शाम को कुछ आतंकवादियों ने हाइवे से गुजर रहे सीआरपीएफ जवानों के एक गश्ती दल पर अचानक से हमला बोल दिया। इस हमले में तीन जवानों के शहीद होने और एक आतंकवादी के मारे जाने की भी सूचना है। सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा के वानीगाम इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 92 बटालियन का एक गश्ती दल जब शाम को हंदवाड़ा से गुजर रहा था तभी वानीगाम इलाके में छिपे कुछ आतंकवादियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। अचानक से किए गए इस हमले में अभी तक तीन जवानों के शहीद होने की सूचना मिली है। 

हालांकि जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी के मारे जाने की भी सूचना है। अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि होना बाकी है। हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सेना, एसओजी और सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए और उन्होंने वानीगांव इलाके की घेराबंदी कर ली है। गांव में आने व जाने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया गया है जबकि आतंकवादियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

दूसरा हमला श्रीनगर के नौगाम इलाके के वगूरा में सीआईएसएफ पर किया गया जिसमें एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया तथा हमलावर आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी थी। तीसरा हमला बडगाम के पोरू इलाके में सीआरपीएफ पर हुआ है जिसमें एक जवान जख्मी हो गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज