लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने की बड़ी घोषणा, जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक शरणार्थी परिवार को मिलेंगे पांच लाख रुपये

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 8, 2018 18:18 IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने राज्य की मुख्यंमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की और सुरक्षा जांच का जायजा लिया। इस दौरान राजनाथ ने जम्मू-कश्मीर के हालात को दुरुस्त करने के लिए और लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।

Open in App

श्रीनगर, 8 जून। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने राज्य की मुख्यंमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की और सुरक्षा जांच का जायजा लिया। इस दौरान राजनाथ ने जम्मू-कश्मीर के हालात को दुरुस्त करने के लिए और लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने पश्चिम पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में आकर बसने वाले प्रत्येक शरणार्थी परिवार को साढ़े पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। 

इस मामले में राजनाथ सिंह ने कहा कि, जम्मू-कश्मीर के लिए नौ बटालियन गठित की जाएंगी, जिसमें से दो बटालियन सिर्फ सीमा के आसपास रहने वाले युवाओं के लिए होंगी। इनका नाम भी बॉर्डर बटालियन होगा। पहले सीमा पर गोलीबारी में किसी तरह की कैजुअल्टी होने पर 75 हजार या एक लाख रुपये मुआवजा देने की व्यवस्था थी, जिसको अब बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही इसको प्राप्त करने की अवधि को भी समाप्त कर दिया गया है। 

इस घोषणा के दौरान उन्होंने कहा कि पहले गोलीबारी या किसी घटना में जानवरों के मरने पर 30 हजार रुपये प्रति पशु मुआवजा मिलता था, लेकिन अब इसको बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है। 

इससे पहले राजनाथ सिंह ने सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा दौरा किया और वह सीमावर्ती इलाकों के निकट स्थानीय लोगों से मिले। इस दौरान उनके साथ जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह भी थे। 

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री ने राज्य की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों और स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। सिंह जिला पुलिस लाइन भी गये और जम्मू कश्मीर पुलिस बल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज