लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा और सोपोर में चार आतंकी ढेर, सुरक्षा के मद्देनजर इंटरनेट बैन

By सुरेश डुग्गर | Updated: May 18, 2019 17:15 IST

जम्मू-कश्मीर मुठभेड़: सर्च ऑपरेशन के दौरान मारे गए तीनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के थे।

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए आतंकियों की पहचान शौकत अहमद डार, इरफान अहमद और मुज्जफर अहमद के तौर पर हुई। सुरक्षाबलों को सोपोर के नौपोरा के नायक मोहल्ले में आतंकियों की मूवमेंट की सूचना प्राप्त हुई थी

सुरक्षाबलों ने पुलवामा और सोपोर में चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। वहीं अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में आतंकी वहां से भागने में कामयाब रहे। सोपोर में भी एक आतंकी मारा गया। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है।

अवंतीपोरा के पंजगाम गांव में इस ऑपरेशन को 130 बटालियन सीआरपीएफ, 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) की सयुंक्त टीम ने चलाया हुआ है। सर्च ऑपरेशन के दौरान मारे गए तीनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के थे। इनकी पहचान शौकत अहमद डार, इरफान अहमद और मुज्जफर अहमद के तौर पर हुई।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शुक्रवार देर शाम खराब मौसम के बीच सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों को सोपोर के नौपोरा के नायक मोहल्ले में आतंकियों की मूवमेंट की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 179 सीआरपीएफ और एसओजी सोपोर द्वारा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घरों की तलाशी भी ली गई। और मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल