लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच तीन जगहों पर मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 27, 2018 16:18 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है और तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इलाके में इंटरनेट सेवा पबंद कर दी गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

Open in App

श्रीनगर, 27 सितंबरः गुरुवार तड़के जम्मू-कश्मीर के दो इलाकों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पहली मुठभेड़ अनंतनाग जिले के दूरू शाहबाद इलाके में हुई। इसमें एक आतंकी को मार गिराया गया है। एक जवान भी शहीद हुआ है। फिलहाल यहां फायरिंग रुकी हुई है और सर्च ऑपरेशन जारी है। दूसरी मुठभेड़ श्रीनगर शहर के नूरबाग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को घेर लिया है। इन इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इन दो जगहों के अलावा बडगाम के चदूरा में भी सुरक्षाबरलों और आतंकियों की बीच मुठभेढ़ जारी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग जिले के काजीगुंड में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था। उन्होंने कहा, अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि ऐसा ही एक अभियान बडगाम जिले के पनजन में चलाया गया। उस दौरान गांव में छुपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी।

इससे पहले बुधवार को जम्मू कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को ढेर किया था। जिसमें से एक की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर अबू माज के रूप में हुई थी। वो तीन साल से उत्तर कश्मीर में सक्रिय था। 

सेना के मेजर सतीश दहिया की हत्या के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर अबू माज सहित दो आतंकवादियों को सेना ने एक संयुक्त अभियान में बुधवार तड़के उत्तर कश्मीर के सोपोर कस्बे में एक मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने बताया कि इसके साथ कश्मीर में पिछले 12 दिनों में 18 आतंकी मारे गए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज