लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir assembly elections: जम्मू कश्मीर में ‘अपनी पार्टी’ ने भाजपा से गबठबंधन करने से किया इंकार, चुनाव मैदान में उतारे अपने उम्मीदवार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 21, 2024 16:03 IST

Jammu-Kashmir assembly elections: जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी, जिसे अभी तक भाजपा की टीम बी के नाम से जाना जाता था ने इस विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन करने से इंकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में ‘अपनी पार्टी’ ने भाजपा से गबठबंधन करने से किया इंकारचुनाव मैदान में उतारे अपने उम्मीदवार, हर सीट पर होगा बहुकोणिय मुकाबलाभारतीय जनता पार्टी ने भी साफ कर दिया है कि वह केंद्र शासित प्रदेश में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी

Jammu-Kashmir assembly elections : जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी, जिसे अभी तक भाजपा की टीम बी के नाम से जाना जाता था ने इस विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन करने से इंकार कर दिया है। हालांकि अपनी पार्टी ने कांग्रेस के साथ भी गठबंधन करने से से इंकार करते हुए 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा के साथ ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए हर सीट पर बहुकोणिय मुकाबले का आगाज कर दिया है।

जम्मू कश्मीर की अपनी पार्टी के पूर्व विधायक और मंत्री अशरफ मीर ने कहा है कि हम भाजपा या कांग्रेस के किसी भी गुट से गठबंधन नहीं करेंगे। वे कहते थे कि सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। उनका दावा है कि हमें बहुमत मिलने की पूरी उम्मीद है। जानकारी के लिए इससे पहले अपनी पार्टी के उपाध्यक्ष जफर इकबाल मन्हास ने अपने बेटे के साथ मंगलवार को अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी साफ कर दिया है कि वह केंद्र शासित प्रदेश में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करेगी। इस बीच कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं और उसने इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि, उसने कहा है कि गठबंधन के मापदंड लोकसभा चुनाव से अलग होंगे।दूसरी ओर जम्मू कश्मीर की अपनी पार्टी ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। अपनी पार्टी ने पहली सूची में दक्षिण कश्मीर के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी संसदीय अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद दिलावर मीर ने पहली सूची जारी करने पर खुशी का भी इजहार किया। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत किया है, उनके नाम पर पार्टी अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने अपनी मंजूरी दे दी है।

जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के जिन नेताओं को प्रत्याशी बनाया गया है, उनमें पहलगाम से रफी अहमद मीर, अनंतनाग से हिलाल अहमद शाह, बिजबेहरा से तारीक शाह वीरी, डीएच पोरा से अब्दुल माजिद पद्दार, देवसर से रियाज अहमत भट्ट, जैनापोरा से एडवोकेट गौहर हसन वानी, पंपोर से मीर अल्ताफ और शोपियां से एडवोकेट ओवैस खान का नाम शामिल है।

याद रहे जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर को पहले चरण में जिन 24 सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें से 16 सीटें कश्मीर घाटी और आठ सीटें जम्मू इलाके की है पहले चरण के लिए 27 अगस्त तक नामांकन भरे जा सकते हैं। वहीं, संभावना है कि एक दो दिनों में पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरBJPविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट