लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के इन 2 जिलों में शुरू हुईं 4जी इंटरनेट सेवाएं, बाकी इलाकों में जारी रहेगी 2जी सर्विस

By सुमित राय | Updated: August 16, 2020 21:45 IST

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कश्मीर के गंदेरबल जिले और जम्मू क्षेत्र के उधमपुर में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में लंबे समय से बंद 4जी इंटरनेट सेवाओं को दो जिलों में चालू कर दिया गया है।प्रशासन ने गांदरबल और उधमपुर जिले में 4जी इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने का फैसला किया है।

जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से बंद 4जी इंटरनेट सेवाओं को दो जिलों में चालू कर दिया गया है। जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने परीक्षण के आधार पर रविवार रात को केंद्र शासित प्रदेश के गांदरबल और उधमपुर जिले में 4जी इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने का फैसला किया। अधिकारियों ने बताया कि गांदरबल और उधमपुर के पोस्टपेड उपभोक्ताओं को आज (रविवार) से 4जी इंटरनेट सेवा मिलनी शुरू हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि आज रात 9 बजे से 8 सितंबर तक केवल पोस्टपेड सेवाओं के लिए ट्रायल के आधार पर गांदरबल और उधमपुर में हाई स्पीड मोबाइल डेटा सेवाओं को बहाल किया गया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के बाकी जिलों में इंटरनेट की गति 2जी तक ही सीमित रहेगी।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल 5 अगस्त को जम्मू- कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया था और इसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों (जम्मू कश्मीर और लद्दाख) में बांट दिया था। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद से ही केन्द्र शासित प्रदेश में हाई स्पीड की 4जी इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले, सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से कुछ क्षेत्रों में 4जी इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने की संभावना तलाशने के लिए कहा था। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवा बहाल करने के मुद्दे को देख रही विशेष समिति ने जम्मू और कश्मीर डिवीजन के एक-एक जिले में 15 अगस्त के बाद परीक्षण के आधार पर 4 जी सेवायें बहाल करने का फैसला किया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर4जी नेटवर्क2जी नेटवर्क
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज