लाइव न्यूज़ :

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनिहाल के निकट कार में धमाका, पास से गुजर रहा था सीआरपीएफ काफिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2019 12:22 IST

जम्मू-कश्मीर के रामबन में बनिहाल हाईवे के निकट कार में गैस सिलेंडर ब्लॉस्ट होने की खबर। माना जा रहा है कि पास गुजर रहा था सीआरपीएफ का काफिला

Open in App

जम्मू कश्मीर के रामबन के निकट बनिहाल में हाईवे पर एक धमाका हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाका कार में गैस सिलेंडर फटने से हुआ। घटनास्थल के नजदीक सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस बीच सीआरपीएफ ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि उसकी एक गाड़ी को मामूली नुकसान पहुंचा है। सीआरपीएफ ने कहा कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। 

सीआरपीएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'आज करीब सुबह 10.30 बजे जम्मू-कश्मीर के बनिहाल के नजदीक एक कार में धमाका हुआ। सीआरपीएफ दस्ता इसके पास से गुजर रहा था। कार में आग लगी और सीआरपीएफ के दस्ते की एक गाड़ी के अगले हिस्सा में थोड़ा नुकसान पहुंचा। सीआरपीएफ के किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना की जांच हर एंगल से की जा रही है।'

गौरतलब है कि बीते 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी, जिसका सरगना मसूद अजहर है। इस हमले के बाद सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो