लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: शोपियां में दो ट्रक ड्राइवरों को आतंकियों ने मारी गोली, मौत, ट्रक में भी लगाई आग

By विनीत कुमार | Updated: October 24, 2019 20:44 IST

जम्मू-कश्मीर: हाल में कश्मीर में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों पर आतंकी हमले के मामले बढ़े हैं। पिछले हफ्ते भी शोपियां में आतंकियों ने दो व्यापारियों को गोली मारी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने ट्रक ड्राइवरों को गोली मारी, दो की मौतपिछले हफ्ते भी शोपियां में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, हाल में कश्मीर में ऐसे मामले बढ़े हैं

जम्मू कश्मीर के शोपियां में दो ट्रक चालकों की आतंकियों द्वारा हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना एक अन्य ड्राइवर भी घायल हुआ है और एक लापता है। घटना गुरुवार शाम की है। ये ट्रक ड्राइवर सेब के ट्रांसपोर्ट के लिए शोपियां आए थे। एक ट्रक में आतंकियों द्वारा आग लगाये जाने की भी खबर है। इस मामले में और जानकारी का अभी इंतजार है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया है, 'शाम को आतंकियों ने शोपियां में चितरागम के पास दो ट्रकों पर फायरिंग की। इसमें तीन घायल हुए। दो की मौत इलाज के दौरान हो गई। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है।'

हाल में कश्मीर में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों पर आतंकी हमले के मामले बढ़े हैं। पिछले हफ्ते भी शोपियां में आतंकियों ने दो व्यापारियों को गोली मारी थी। इन व्यापारियों की पहचान चरणजीत सिंह और संजीव के रूप में हुई थी। यह दोनों पंजाब के रहने वाले थे।

यही नहीं, पिछले हफ्ते पुलवामा जिले में आतंकियों ने एक मजदूर की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह मजदूर छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। इससे पहले शोपियां जिले में एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी और एक बाग के मालिक से मारपीट की।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई