लाइव न्यूज़ :

J&K:सीमा पर पाकिस्तान की भारी गोलीबारी, रिहायशी इलाके निशाने पर, एक जवान घायल

By भाषा | Updated: May 17, 2018 12:36 IST

जम्मू - कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट पाकिस्तानी रेंजरों ने रातभर 15 सीमा चौकियों और कुछ रिहायशी इलाकों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

Open in App

जम्मू , 17 मई: जम्मू - कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट पाकिस्तानी रेंजरों ने रातभर 15 सीमा चौकियों और कुछ रिहायशी इलाकों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई - भाषा को बताया कि सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने जवाबी गोलीबारी की।

अंतिम रिपोर्ट आने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। अधिकारी ने बताया , ‘‘ कल देर रात से पाकिस्तानी रेंजरों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और सांबा तथा कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप 10 से 15 सीमा चौकियों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे।’’

काला हिरण शिकार: सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- क्या लगा था हमेशा के लिए अंदर जाने वाला हूं?

गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया , उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।सांबा सेक्टर में 15 मई को पाकिस्तानी जवानों ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर सीमा चौकियों पर गोलीबारी की थी।

उनका उद्देश्य सीमापार से घुसपैठ करवाने में मदद देना था। उस गोलीबारी में बीएसएफ का 28 वर्षीय एक जवान शहीद हो गया था। जवानों ने रविवार से अबतक घुसपैठ के चार प्रयासों को विफल कर दिया है ।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज