लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, कई हथियार बरामद

By स्वाति सिंह | Updated: May 12, 2019 08:42 IST

सैन्य अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हिन्दसीतापुर इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान चलाया गया।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। मिली जानकारी के अनुसार शोपियां के हिंद सीता पोरा क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना के एक अधिकरी ने इसकी जानकारी दी। 

सैन्य अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हिन्दसीतापुर इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलबारी कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई और इसमें दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है। 

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) का एक आतंकवादी मारा गया था। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में एक ट्वीट में बताया था 'आतंकवाद मुक्त कश्मीर के तहत आतकंवादियों के नेतृत्व को निशाना बनाते हुए। लगातार चल रहे प्रयास में सफलता। आतंकवाद की अनेक घटनाओं में लिप्त आईएसजेके का इश्फाक सोफी मारा गया।'

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा था कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के हरपोरा इलाके में रामनगरी में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक खुफिया सूचना के आधार पर घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट