लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के मित्रीगाम में अल बदर के दो आतंकी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 28, 2022 08:25 IST

पुलवामा के मित्रीगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। इनकी पहचान एजाज हाफिज और शाहिद अयूब के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा में प्रवासी मजदूरों पर हमले और हत्याओं में शामिल थे मारे गए दोनों आतंकी।मारे गए आतंकियों की पहचान एजाज हाफिज और शाहिद अयूब के तौर पर सुरक्षाबलों ने की है।मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल समेत गोलाबारूद भी बरामद, आतंकी संगठन अल-बदर से जुड़े थे दोनों।

जम्मू: सुरक्षाबलों ने पुलवामा के मित्रीगाम में गुरुवार तड़के तड़के अल-बदर संगठन के दो स्थानीय आतंकवादियों को ढेर कर दिया। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि ये दोनों मार्च-अप्रैल के दौरान पुलवामा में प्रवासी मजदूरों पर हमले और उनकी हत्याओं में शामिल थे। 

मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल समेत अन्य गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दोनों आतंकियों की पहचान जाहिर करते हुए बताया कि मरने वाले आतंकियों के नाम एजाज हाफिज और शाहिद अयूब है। दोनों आतंकी संगठन अल-बदर से जुड़े हुए थे। 

इससे पहले सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक व्यक्ति और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया, जो प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने बारामूला में एक व्यक्ति को प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लाम (जेईआई) के लिए वित्त जुटाने के आरोप में भी गिरफ्तार किया। 

खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने रईस अहमद मीर नाम के संदिग्ध को गिरफ्तार किया था और उसके पास से एक पिस्तौल व कारतूस बरामद किया। बारामूला में भी पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन जेईआई के नाम पर धन उगाही करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान मोहम्मद अमीन गनी के रूप में हुई। 

वहीं, रविवार को पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (लश्कर) के एक डिप्टी कमांडर सहित तीन आतंकवादी मारे गए थे। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पाहू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पाकर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाई। इसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज