लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः अनंतनाग में दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार, गोला बारुद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2022 07:29 IST

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि उनके पास से हथियार और गोला बारुद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि उनके पास से हथियार और गोला बारुद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा/बिजबेहरा इलाकों, विभिन्न स्थानों पर बनाई गई कई जांच चौकियों पर पुलिस/सुरक्षा बलों पर हमला करने की साजिश थी।’

’ प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने खुलासा किया कि वे जैश-ए-मोहम्मद के साथी हैं और पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के सीधे संपर्क में हैं तथा उन्हीं के कहने पर वे पुलिस/सुरक्षाबलों पर हमले करने जा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘उनके खुलासे के बाद दो और आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिजबेहरा इलाके में छह आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक अन्य आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअनंतनागआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज