लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सेना के वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 18, 2019 06:45 IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में चार वर्षीय एक बच्चा भी घायल हुआ है। पोलियो की वजह से लकवाग्रस्त यह बच्चा बोलने में भी असमर्थ है। यह घटना नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र के किला दरहाल में हुई।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सीमा पर स्थित एक गांव में बुधवार को सेना के एक वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय एक महिला और उसकी नाबालिग भतीजी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में चार वर्षीय एक बच्चा भी घायल हुआ है। पोलियो की वजह से लकवाग्रस्त यह बच्चा बोलने में भी असमर्थ है। यह घटना नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र के किला दरहाल में हुई।

उन्होंने बताया कि सात वर्षीय बच्ची रूबिया कौसर की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि उसकी रिश्तेदार कनीजा बेगम की मौत अस्पताल में हुई। वहीं बच्चा यासीन दीन एक अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोषी चालक पर कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद हालात का जायजा लेने के लिए कई वरिष्ठ अफसरों और पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल