लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir: एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन के खेल से माहौल दहशतजदा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 19, 2026 14:51 IST

दहशत का आलम यह है कि सीमावासी ड्रोन के दिखने की खबरें मिलते ही घरों में दुबकने लगे हैं क्योंकि उन्हें आपरेशन सिंदूर की यादें ताजा होने लगती हैं।

Open in App

जम्मू: करीब 15 दिनों से पाकिस्तान से सटे जम्मू कश्मीर के इंटरनेशनल बार्डर और एलओसी पर पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार खेले जा रहे ड्रोन ड्रोन के खेल ने सीमावर्ती इलाकों में दहशत पैदा कर दी है। दहशत का आलम यह है कि सीमावासी ड्रोन के दिखने की खबरें मिलते ही घरों में दुबकने लगे हैं क्योंकि उन्हें आपरेशन सिंदूर की यादें ताजा होने लगती हैं।

कल रात को भी सीमांत इलाकों में 6 स्थानों पर पाकिस्तानी ड्रोन नजर आए थे। यह सिर्फ एलओसी पर ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल बार्डर पर जम्मू के इलाकों में भी मंडरा रहे थे। हालांकि कुछेक तो थोड़ी देर बाद वापस पाकिस्तानी क्षेत्रों में चले गए लेकिन कुछेक को खदेड़ने के लिए भारतीय पक्ष को कथित तौर पर गोलीबारी भी करनी पड़ी थी।

सेनाधिकारियों के बकौल, कल रात को नौशहरा के कलसियां, राजौरी के केरी के डूंगा गला, पुंछ डिग्वार तथा मेंढर के मनकोट इलाकों में जो ड्रोन नजर आए थे वे काफी भीतर तक आ गए थे और उन्हें खदेड़ने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम को एक्टिव करना पड़ा था। हालांकि सांबा के इंटरनेशनल बार्डर को पार करके इस ओर आने वाले दो ड्रोन बाद में खुद ही वापस पाकिस्तानी इलाके में लौट गए थे।

रक्षा प्रवक्ता का मानना था कि पाकिस्तान द्वारा इस तरह की ड्रोन घुसपैठ की गतिविधियों को संघर्ष विराम उल्लंघन के तौर पर लिया जरा रहा है और एक बार डीजीएमओ द्वारा भी इसके प्रति स्पष्ट चेतावनी पिछले हफ्ते दी जा चुकी है पर बावजूद इसके पाक सेना अपनी नापाक हरकतों सें बाज नहीं आ रही है।

सेनाधिकारी कहते थे कि पाकिस्तान के ड्रोन ड्रोन के खेल के पीछे कोई बड़ी साजिश नजर रही है। जबकि सीमावासियों का भी यही मत था जो कहते थे कि पाकिस्तान पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता है। और यह भी एक कड़वा सच है कि सीमाओं पर पाकिस्तान के ड्रोन ड्रोन के खेल की गूंज उन कस्बों और शहरों तक भी होने लगी है जो आपरेशन सिंदूर के दौरान पाक हमलों का शिकार बने थे। इनमें जम्मू शहर भी शामिल है।

टॅग्स :Line of ControlPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र