लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में चेक पोस्ट पर कार और कई हथियार छोड़ भागा आतंकी, तलाश अभियान जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 12, 2022 12:41 IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एक कार से हथियार और कई गोला-बारूद बरामद किए हैं। बिना नंबर की मारूति कार से ये हथियार मिले है। गाड़ी का चालक चेकपोस्ट पर सुरक्षाबलों को देख वहां से भाग खड़ा हुआ।

Open in App

जम्मू: अनंतनाग जिले में एक कार से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। कार चालक चेकपोस्ट पार्टी को देखकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि दूरु तहसील के महमोदाबाद क्षेत्र में रात में दबिश पर तैनात स्थानीय पुलिस की टीम ने कार को देखा।

इससे पुलिस को संदेह हुआ और पुलिस टीम ने हवा में कुछ गोलियां चलाईं। चालक कार को छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक यह घटना देर रात की है। बिना नंबर की मारूति कार जब महमूदाबाद पुल के पास से गुजर रही थी, तभी नाके पर तैनात एसओजी के जवानों ने वाहन को रोक ड्राइवर को पूछताछ के लिए गाड़ी से बाहर निकलने के लिए कहा। सुरक्षाकर्मियों को अपने सामने देख कार चला रहा ड्राइवर घबरा गया। 

इसी हड़बड़ाहट में वह फायरिंग करता हुआ कार से निकला और दूसरी तरफ भाग निकला। इससे पहले कि सुरक्षाकर्मी उसका पीछा करते या फिर उन पर फायरिंग करते आतंकवादी अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से फरार हो गया।

आतंकी जिस कार को छोड़कर भाग गए थे जब सुरक्षाबलों ने उसकी तलाशी ली तो उसमें से एक एके-56, 2 एके मैगजीन, दो पिस्तौल, 6 हैंड ग्रेनेड, एके-47 के 44 राउंड सहित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। देर रात हमले के बाद से ही एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकी तलाश शुरू कर दी थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज