लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, दुकानदार को मारने आया आतंकी ढेर, बिहारी श्रमिकों की मौत का था जिम्मेदार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 28, 2021 09:45 IST

बारामुल्ला के चेरदानी इलाके में एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। आतंकी की पहचान जावेद अहमद वानी के तौर पर हुई है। वह कुलगाम का रहने वाला था।

Open in App
ठळक मुद्देबारामुल्ला के चेरदानी इलाके में मारा गया आतंकी, दुकानदार को मारने आया था।आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक मारा गया आतंकी जावेद अहमद वानी कुलगाम का रहने वाला था।जावेद अहमद वानी बिहार के दो मजदूरों राजा रेशी देव, जोगिंदर रेशी देव को मारे जाने की घटना में भी शामिल था।

जम्मू: बारामुल्ला के चेरदानी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी जावेद अहमद वानी को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि जावेद को बारामुल्ला में एक दुकानदार को निशाना बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस को इस बात की भनक लग गई। सेना और पुलिस का संयुक्त दल समय से पहले ही वहां पहुंच गया। 

सुरक्षाबलों को अपने सामने देख आतंकी ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया और जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने आतंकी जावेद को मार गिराया। मारे गए आतंकवादी से एक पिस्तौल, उसकी मैगजीन व पाकिस्तान निर्मित ग्रेनेड बरामद किया गया है। 

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने आतंकी के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि जब इसने सेना और पुलिस की एडीपी पर हमला करने का प्रयास किया तो सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में इसे मार गिराया। 

दुकानदार को मारने आया था आतंकी

आईजीपी विजय कुमार ने जानकारी दी कि जावेद को बारामुल्ला के एक दुकानदार को निशाना बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस बात की जानकारी पुलिस को अपने सूत्रों से मिली थी।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि आतंकी पहचान कर ली गई है। उसका नाम जावेद अहमद वानी था और वह कुलगाम का रहने वाला था। विजय कुमार के अनुसार, 'इसे हम हाइब्रिड टाइप आतंकी कह सकते हैं।' 

गत 17 अक्टूबर को आतंकवादियों ने कुलगाम के वानपोह इलाके में श्रमिकों की बस्ती पर जो हमला किया था, जावेद उसमें मददगार था। आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग में बिहार के दो मजदूरों राजा रेशी देव, जोगिंदर रेशी देव की मौत हो गई थी जबकि बिहार का एक अन्य मजदूर चुनचुन रेशी देव घायल हो गया।

गोलियां चलाने वाला गुलजार अहमद था जिसे गत 20 अक्टूबर को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। यह तब से इधर-उधर छुपता फिर रहा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज