लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir: अपराध के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस सख्त, बीएनएसएस के तहत 70 से ज्यादा E-FIR दर्ज

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 1, 2025 10:22 IST

Jammu-Kashmir: इनमें से 83 एफआईआर जम्मू-कश्मीर के बाहर विभिन्न पुलिस स्टेशनों में स्थानांतरित कर दी गई हैं। 

Open in App

Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर पुलिस ने नए आपराधिक कानून, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत 70 से अधिक ई-एफआईआर दर्ज की हैं। इस तरह से इतनी ई एफआईआर दर्ज काने वाले जम्‍मू कश्‍मीर पहला प्रदेश बन गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नागरिकों को मौखिक, टेलीफोन या लिखित शिकायतों के अलावा एसएमएस, ईमेल, व्हाट्सएप, नागरिक सेवा केंद्र, वेब पोर्टल/इंटरनेट (ईफॉर्म) जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में अपनी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की गई है।

अधिकारी ने बताया कि आज तक यूटी के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में एसएमएस और ईमेल के माध्यम से 52 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा नागरिक सेवा केंद्रों पर 64 शिकायतें और वेब पोर्टल/इंटरनेट (ईफॉर्म) से 10 शिकायतें प्राप्त हुई हैं और 70 से अधिक ऐसी शिकायतों को एफआईआर में बदल दिया गया है।

बीएनएसएस की धारा 173 के अनुसार, पुलिस द्वारा प्राप्त कोई भी शिकायत (इलेक्ट्रॉनिक) रिकॉर्ड में दर्ज की जाएगी; हालांकि, शिकायतकर्ता को तीन दिनों के भीतर उस शिकायत (इलेक्ट्रॉनिक) पर हस्ताक्षर करना होगा।

अधिकारी ने कहा कि जीरो एफआईआर के संबंध में, अब तक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 100 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें से 83 एफआईआर जम्मू-कश्मीर के बाहर विभिन्न पुलिस स्टेशनों में स्थानांतरित कर दी गई हैं। 

अधिकारी का कहना था कि चूंकि आम जनता साइबर अपराध के रुझानों के बारे में अच्छी तरह से जानती है, इसलिए विभिन्न स्तरों पर जांच और संतुलन शुरू किया गया है, ताकि किसी भी बदमाश द्वारा ईएफआईआर आदि प्रावधान की सुविधा का दुरुपयोग न किया जा सके।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरKashmir PoliceFIR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज