लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर जिले में बनेंगे 5 नए पुलिस स्टेशन तो बडगाम को मिलेगा तीन नए पुलिस पोस्ट; सरकार जल्द करेगी 310 पदों पर भर्तियां

By आजाद खान | Updated: January 2, 2022 10:11 IST

जम्मू-कश्मीर के आम नागिरक को पुलिस थाना दूर होने पर काफी परेशानी होती थी। ऐसे में सरकार द्वारा पांच नए पुलिस थाने और बडगाम में तीन नए पुलिस पोस्ट बनाने के फैसले का सभी ने स्वागत किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में जल्द ही पांच नए पुलिस थाने और बडगाम में तीन नए पुलिस पोस्ट बनेगें। इसके अलावा सहायक एसआई, कांस्टेबल और फॉलोवर की भी जल्द भर्ती होगी। लोगों के दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने यह फैसला लिया है।

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर सरकार की मंजुरी के बाद श्रीनगर जिले में पांच नए पुलिस थाने और बडगाम में तीन पुलिस पोस्ट बनाए जाएंगे। इस पर बोलते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर में पांच नए पुलिस थाने बनाए जाएंगे जिनमें थाना अहमदनगर, थाना संगम (ईदगाह), थाना चनापोरा, थाना बेमिना और थाना शाल्टेंग शामिल हैं। यही नहीं मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भी एक और पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इसके अलावा सरकार ने सहायक एसआई, कांस्टेबल और अनुयायी (फॉलोवर) के 310 पदों को भी भरने की मंजूरी दे दी है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस पर फैसला शनिवार को लिया है।

लोगों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे है पुलिस चौकी

बता दें कि इलाके में पुलिस चौकी बहुत दूरी पर है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस बात को ध्यान में रखते हुए यह नए पुलिस थाने बनाए जाएंगे। मामले में अधिकारी ने कहा, ‘शहर में दो नई पुलिस चौकियां बटामालू थाना अंतर्गत पुलिस चौकी तेंगपोरा और पुलिस चौकी जकूरा के तहत पुलिस चौकी खैम्बर हैं।’ उनके अनुसार, बडगाम के मौचवा इलाके में जो पुलिस चौकी बनाई जाएगी वह थाना चदूरा के तहत ही काम करेगी। हालांकि पुलिस थानों के बनने पर इलाके के लोग बहुत खुश हैं। 

जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात

जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात ठीक नहीं है। वहां आए दिन सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ की खबरें आती रहती है। वहां के बिगड़ते हालात को देखते हुए सीआरपीएफ की 30 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा वहां पहले से ही सीआरपीएफ के 25 कंपनियां तैनात हैं। बता दें कि सर्दियों के मौसम में वहां आतंकवादी गतिविधियां बहुत बढ़ जाती है जिससे वहां का हालात और भी खराब हो जाता है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफKashmir Policeआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज