लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में 5 आतंकी मारे गए, 5 जवान शहीद, 48 घंटों से जारी है मुठभेड़

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 21, 2018 23:03 IST

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हलमटपोरा में अभी भी मुठभेड़ जारी है। आतंकवादियों ओर से की जा रही फायरिंग का सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

Open in App

श्रीनगर, 21 मार्च;  जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हलमटपोरा में बुधवार को पिछले 48 घंटों से मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए हैं।  इनमें तीन सेना व दो पुलिस के जवान हैं। इसके अलावा पांच आंतकियों को भी ढ़ेर किया गया है।  हलमटपोरा में अभी भी मुठभेड़ जारी है। आतंकवादियों ओर से की जा रही फायरिंग का सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। आतंकियों के इस दल ने करीब दस दिन पहले ही गुलाम कश्मीर से जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की थी।

पुलिस से मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना और एसओजी की संयुक्त टीम ने चक फतेहखान के जंगली क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया हुआ। जैसे ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया तो जंगल में छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। पांच शहीद हुए जवान में से तीन जम्मू कश्मीर के बताए जा रहे हैं। शहीदों की पहचान सेना की 160 टीए बटालियन के मोहम्मद अशरफ राथर निवासी कुपवाड़ा, पांच बिहार रेजिमेंट के नायक रंजीत सिंह, सैनिक जोरावर सिंह,  राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) से संबंधित एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) मोहम्मद यूसुफ चेची निवासी कचहामा (कुपवाड़ा) और कांस्टेबल दीपक पंडित निवासी नगरोटा (जम्मू) के रूप में हुई है।  वहीं, इस मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इससे पहले भी पुलवामा जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता मोहम्‍मद अनवर खान पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। जिसके बाद से खोनमोह के बल्हामा इलाके में चले सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। हालांकि इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान के शहीद हो गया था। वहीं, पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा ( एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से 18 मार्च को भारी गोलाबारी की गई थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज