लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के जंगलों में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियो को मार गिराया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 31, 2021 10:22 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार सुबह हुए एक मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। ये मुठभेड़ नागबेरन तरसर के जंगलों में हुई। आतंकियों के शव सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा के नागबेरन तरसर के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़दो आतंकी मारे गए, संदिग्ध बंदूकधारियों के देखे जाने की सूचना के बाद हुई कार्रवाई

जम्मू: पुलवामा के नागबेरन तरसर के जंगलों में आज शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। और आतंकियों के होने की आशंका के चलते क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए दोनों आतंकवादियां की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह उन्हें नागबेरन तरसर इलाके के बीच स्थित जंगलों में कुछ संदिग्ध बंदूकधारियों के देखे जाने की सूचना मिली। एसओजी, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त दल सूचना मिलते ही इलाके में पहुंच गया। जैसे ही उन्होंने जंगलों में आतंकियों की तलाश शुरू की, आतंकवादियों ने सामने से गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई से पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया परंतु उन्होंने गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा। इससे पहले की आतंकी जंगलों की आड़ में वहां से फरार होने में कामयाब होते, सुरक्षाबलों ने एक के बाद एक दोनों आतंकियों को कुछ ही समय की मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकियों के शवों को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज