लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2019 11:43 IST

पिछले महीने के आखिर में भी शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर ए तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए थे।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक बार फिर भारतीय सुरक्षाबल और आतंकी आमने-सामने हैं। मिली जानकारी के शनिवार तड़के यह मुठभेड़ शुरू हुई और फिलहाल जारी है। सुरक्षबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। साथ ही पूरे इलाके को घेर लिया है। सूत्रों के अनुसार इलाके में तीन से चार आतंकियो के छिपे होने की आशंका है।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के शोपियां के गाहंद क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी करके शनिवार सुबह तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल आतंकवादियों की तलाश कर ही रहे थे कि आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।  

इससे पहले पिछले महीने के आखिर में भी शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर ए तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए थे। सुरक्षा बलों को जिले के यावरां वन क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी जिसके बाद वहां आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया। मारे गये आतंकवादियों की पहचान सजाद खांडे, अकीब अहमद डार और बशारत अहमद मीर के रूप में की गई। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह