लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सेना ने अनंतनाग में दो आतंकियों को किया ढेर, इस साल अभी तक मारे गए 25 आतंकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 22, 2020 20:06 IST

संगम इलाके में हुई इस मुठभेड़ में मौके से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी किसी खतरनाक साजिश को अंजाम देने की प्लानिंग बना रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने कहा कि 2020 में अब तक 12 सफल आप्रेशन हो चुके हैं, जिसमें 25 आतंकी मारे गए हैं।कश्मीर में 9 आतंकी और जम्मू क्षेत्र में 3-4 आतंकी गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है।

कश्मीर के अनंतनाग के बिजबिहाड़ा के नैना सगाम इलाके में शनिवार तड़के सुरक्षाबलों द्वारा लश्कर के दो आतंकियों को ढेर कर दिए जानंे के साथ ही जम्मू कश्मीर में इस साल अभी तक मारे जाने वाले आतंकियों की संख्या बढ़ कर 25 हो गई है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े इन दोनों स्थानीय आतंकियों की पहचान नवीद अहमद भट और अकीब अहमद भटके रूप में हुई है।

संगम इलाके में हुई इस मुठभेड़ में मौके से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी किसी खतरनाक साजिश को अंजाम देने की प्लानिंग बना रहे थे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को सर्च आप्रेशन के दौरान सूचना मिली कि संगम इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। कार्रवाई के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों पर फायरिंग की। इस दौरान लश्कर के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

इस मुठभेड़ के बाद डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि सुरक्षाबलों ने कल रात एक अभियान में लश्कर के आतंकी नावेद अहमद भट उर्फ फुरकान और आकिब यासीन भट को मार गिराया। ये दोनों कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे। सिंह ने कहा कि 2020 में अब तक 12 सफल आप्रेशन हो चुके हैं, जिसमें 25 आतंकी मारे गए हैं। कश्मीर में 9 आतंकी और जम्मू क्षेत्र में 3-4 आतंकी गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 40 से अधिक आतंकियों के मददगारों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलालोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह