लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षा के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

By भाषा | Updated: June 2, 2021 01:40 IST

Open in App

श्रीनगर, एक जून जम्मू कश्मीर में स्कूली बच्चों पर गृह कार्य का बोझ कम करने के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आश्वासन के एक दिन बाद प्रशासन ने मंगलवार को नए दिशा-निर्देश जारी किए तथा प्राथमिक से पहले के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं बस आधे घंटे तक और प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं केवल डेढ़ घंटे तक सीमित कर दीं।

सिन्हा ने स्कूली बच्चों पर गृह कार्य का बोझ कम करने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग को 48 घंटे के अंदर नीति बनाने का निर्देश दिया था और महज 24 घंटे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए। इससे पहले छह साल की एक बच्ची का वीडियो सामने आया था जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्कूली बच्चों पर गृह कार्य का बोझ कम करने की अपील करती हुई नजर आ रही है।

उपराज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘ स्कूल शिक्षा विभाग ने दैनिक ऑनलाइन कक्षाएं पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए डेढ़ घंटे सीमित करने का फैसला किया है। नौवीं से 12 वीं कक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं तीन घंटे से अधिक की नहीं होंगी।’’

उन्होंने कहा कि प्राथमिक से नीचे के बच्चों के लिए रोजाना आधे घंटे की ही कक्षा होगी।

सिन्हा ने शिक्षकों से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को गृह कार्य देने से परहेज करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला