लाइव न्यूज़ :

इस साल कश्मीर को आतंकियों से मुक्त बनाने का दावा, लेकिन 6 युवाओं ने पकड़ी आतंकवाद की राह

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 31, 2019 19:30 IST

पुलिस विभाग के जांच अधिकारियों ने बताया कि नवीद सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा है। फेसबुक पर उसके कुछ आपत्तिजनक पोस्ट के आधार पर मई 2018 में पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई भी की थी। वह मल्हूरा शोपियां के रहने वाले आतंकी बुरहान कोका का करीबी दोस्त था।

Open in App

वर्ष 2019 में कश्मीर को आतंकियों से मुक्त बनाने के दावों के बीच 6 युवक आतंकवाद की राह पर निकल पड़े है। इंजीनियरिंग के दो छात्रों और एक पुलिसकर्मी के पुत्र समेत छह युवकों के आतंकी संगठनों में शामिल होने की आशंका है। इनमें दो युवकों का संबंध प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से आतंकियों से रहा है।

पुलिस अधिकारी इन युवकों के आतंकी बनने की पुष्टि से बचते हुए कह रहे हैं कि इनका पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने तर्क दिया कि स्थानीय युवकों द्वारा आतंकी बनने पर जिस तरह से सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल की जाती हैं, वैसा अभी तक इन छह युवकों में से किसी ने नहीं किया है। इनके आतंकी बनने की पुष्टि भी नहीं की जा सकती, लेकिन हम किसी भी संभावना को नहीं नकार सकते।

छह युवकों में दो जिला बडग़ाम में चरार-ए-शरीफ के हैं। जबकि तीन अन्य पुलवामा और एक जिला शोपियां का रहने वाला है। इन युवकों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एक अन्य लापता नवीद हुसैन टाक के पिता राज्य पुलिस में कांस्टेबल हैं। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नौगाम में स्थित मास्टर प्रो. इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग का छात्र नवीद हुसैन 19 जनवरी से गायब है।

पुलिस विभाग के जांच अधिकारियों ने बताया कि नवीद सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा है। फेसबुक पर उसके कुछ आपत्तिजनक पोस्ट के आधार पर मई 2018 में पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई भी की थी। वह मल्हूरा शोपियां के रहने वाले आतंकी बुरहान कोका का करीबी दोस्त था। बुरहान कोका कश्मीर में अल-कायदा की आवाज बने अंसार उल गजवाए हिंद का नामी आतंकी और जाकिर मूसा का खास है।

जानकारी के लिए जुलाई 2016 में आतंकी बुरहान की मौत के बाद कश्मीर में स्थानीय युवकों के आतंकी बनने के मामले बहुत बढ़े हैं। तब से लेकर अब तक 250 स्थानीय युवकों ने आतंकवाद का रास्ता चुना है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह