लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर आंतकियों ने किया ग्रेनेड हमला, एक की मौत, 13 जख्मी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2019 14:11 IST

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही आतंकियों में बौखलाहट है.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले महीने आंतकियों ने पश्चिम बंगाल के 5 मजूदरों की हत्या कर दी थी.31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया है.

आतंकवादियों ने श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर सोमवार की दोपहर एक ग्रेनेड फेंका जिसके फटने से एक नागरिक की जान चली गई और अन्य 13 घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हमला भीड़-भाड़ वाले हरि सिंह हाई स्ट्रीट बाजार में दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर हुआ। उन्होंने बताया कि हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई और अन्य 13 लोग घायल हुए है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है।

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और विस्फोटक जब्त

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि मुगल मैदान के शेरी इलाके में राष्ट्रीय राइफल्स और स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह के संयुक्त खोजी दल ने यह कार्रवाई की। छापे में एक चीनी पिस्तौल, दो राउंड वाली दो मैगजीन, 27 राउंड वाली एक एके मैगज़ीन, 8.1 किलो विस्फोटक, 10 इलेक्ट्रॉनिक डिटोनेटर और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसे को ट्रिगर करने में इस्तेमाल होने वाली बैटरी सहित पांच स्विच जब्त किये गये।

कश्मीर के बारामूला जिले से लश्कर का आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले से सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। दानिश अहमद चन्ना को शुक्रवार रात को सोपोर इलाके में एक अभियान के दौरान पकड़ा गया और उसके पास से एक पिस्तौल तथा एक हथगोला बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी है। बारामूला जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों ने दो सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरश्रीनगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज