लाइव न्यूज़ :

जामिया हिंसाः मालीवाल ने कहा- लाइब्रेरी में घुसकर छात्रों के साथ की गई पुलिस बर्बरता दुखद

By भाषा | Updated: December 17, 2019 16:19 IST

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, “प्रदर्शन हमेशा शांतिपूर्ण होना चाहिए। लाइब्रेरी में घुसकर छात्रों के साथ की गई पुलिस बर्बरता दुखद है। यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत खतरनाक है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही शांति का माहौल बन जाएगा। किसी लड़की को कोई शिकायत हो तो वह कृपया हमसे संपर्क करे।” 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मंगलवार को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मालीवाल दुष्कर्मियों को सजा मिलने के छह महीने के अंदर मृत्युदंड दिये जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थीं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिसिया कार्रवाई की आलोचना करते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने छात्राओं से किसी भी तरह की शिकायत होने पर आयोग का रुख करने की मंगलवार को अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया, “प्रदर्शन हमेशा शांतिपूर्ण होना चाहिए। लाइब्रेरी में घुसकर छात्रों के साथ की गई पुलिस बर्बरता दुखद है। यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत खतरनाक है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही शांति का माहौल बन जाएगा। किसी लड़की को कोई शिकायत हो तो वह कृपया हमसे संपर्क करे।” 

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख मालीवाल को अस्पताल से छुट्टी मिली

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मंगलवार को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें 13 दिन की भूख हड़ताल के बाद हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मालीवाल दुष्कर्मियों को सजा मिलने के छह महीने के अंदर मृत्युदंड दिये जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थीं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “शरीर में अब भी बेहद कमजोरी है, लेकिन आज मैं बेहतर महसूस कर रही हूं...13 दिन का उपवास खत्म हो गया लेकिन हौसला और बुलंद हुआ है। देश में दुष्कर्म के खिलाफ सख्त सिस्टम बनवा के ही मानेंगे। जय हिंद!” 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019स्वाति मालीवालदिल्लीमोदी सरकारअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह