लाइव न्यूज़ :

वार्षिक एनआईआरएफ रैंकिंग में जामिया मिल्लिया इस्लामिया को छठा स्थान

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग ढांचा (एनआईआरएफ)-2021 में ‘देश के शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों’ में से छठा स्थान हासिल किया है। विश्वविद्यालय की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

पिछले साल जारी की गई रैंकिंग में संस्थान को 10वां स्थान मिला था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 2021 के लिये आज यह रैंकिंग जारी की।

जेएमआई की कुलपति नजमा अख्तर ने कहा, “कोविड-19 महामारी के कारण देश और विश्वविद्यालय को जिस चुनौतीपूर्ण समय का सामना करना पड़ रहा है और रैकिंग में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के मद्देनजर भी यह उपलब्धि ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है।”

उन्होंने इस उपलब्धि के लिये “विश्वविद्यालय के समर्पित और निष्ठावान संकाय सदस्यों द्वारा उच्चतम गुणवत्ता के प्रासंगिक व केंद्रित शोध तथा शिक्षण” के साथ ही “शिक्षण, प्लेसमेंट और अनुसंधान को लेकर विश्वविद्यालय के बारे में धारणा को लेकर सुधार” को जिम्मेदार ठहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला