लाइव न्यूज़ :

Jalgaon Train Accident: दुर्घटना में 13 की मौत, नेपाल के 4 नागरिक?, 15 व्यक्ति घायल, राहत और बचाव तेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2025 12:08 IST

Jalgaon Train Accident: पटरी से गुजर रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 15 व्यक्ति घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्दे13 में से आठ शवों की पहचान कर ली है, जिनमें से दो की पहचान उनके आधार कार्ड से हुई है। सूचना अधिकारी युवराज पाटिल ने बताया कि मरने वाले आठ लोगों में से चार नेपाल के निवासी थे।लच्छीराम खटारू पासी (40) और इम्तियाज अली (11) के रूप में हुई है।

Jalgaon Train Accident:महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रेन दुर्घटना में मारे गए 13 लोगों में से चार की पहचान नेपाल के नागरिक के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गए नेपाल के इन नागरिकों में एक लड़का और दो महिलाएं शामिल हैं। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में चेन खींचने की घटना के बाद कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। हालांकि पास की पटरी से गुजर रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 15 व्यक्ति घायल हो गए।

विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने बताया, ‘‘हमने अब तक 13 में से आठ शवों की पहचान कर ली है, जिनमें से दो की पहचान उनके आधार कार्ड से हुई है।’’ जलगांव जिला सूचना अधिकारी युवराज पाटिल ने बताया कि मरने वाले आठ लोगों में से चार नेपाल के निवासी थे।

अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार, दुर्घटना में मारे गए चार नेपाली नागरिकों की पहचान कमला नवीन भंडारी (43) (जो मुंबई के कोलाबा में रहती थीं), जवाकला भाटे (60) (जो ठाणे के भिवंडी में रहती थीं), लच्छीराम खटारू पासी (40) और इम्तियाज अली (11) के रूप में हुई है।

घायलों में से 10 का अभी इलाज किया जा रहा है, जिनमें नौ का पचोरा सिविल अस्पताल में और एक का जलगांव शहर के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है। पाटिल ने बताया कि मामूली रूप से घायल अन्य लोगों को छुट्टी दे दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे कर्मियों की टीम ने बुधवार रात अस्पतालों का दौरा किया और नौ घायल यात्रियों को 2.70 लाख रुपये की अनुग्रह राशि वितरित की।

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने पहले बताया था कि दुर्घटना उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पचोरा शहर के पास माहेजी और परधाडे स्टेशनों के बीच हुई, जब बुधवार शाम करीब चार बजकर 45 मिनट पर किसी ने ट्रेन की चेन खींच दी, जिसके बाद लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस रुक गई।

अधिकारियों के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्री आग लगने के डर से जल्दबाजी में बगल की पटरियों पर कूद गए और बेंगलुरु से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि कोच के अंदर किसी चिंगारी या आग के कारण यात्रियों ने अलार्म बजाया था।

स्विटजरलैंड के दावोस से एक वीडियो संदेश में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा, ‘‘ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों को गलती से लगा कि ट्रेन से धुआं निकल रहा है और वे कूद गए। दुर्भाग्य से, वे दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए।’’ मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। रेलवे बोर्ड ने अलग से मृतकों के परिजनों को 1.5-1.5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये तथा मामूली रूप से घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय रेलAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘वह कट्टरपंथी था, हिंदुओं पर करना चाहता था हमला’: मीरा रोड पर गार्डों को चाकू मारने वाले व्यक्ति पर बोले सीएम फडणवीस

भारतMaharashtra: सरकारी कर्मचारी पर कीचड़ डालना पड़ा भारी, मंत्री नितेश राणे को कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा; जानें पूरा मामला

भारतनागपुर: ध्वनि प्रदूषण रोकने रैप सिंगर बने ईएनटी सर्जन, ‘हॉर्न नॉट ओके प्लीज’ रैप सांग बनाया

भारतMaharashtra: एसबीएल विस्फोट मामले में 5 पदाधिकारियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

भारतमुंबई का एक परिवार रात में खाता है बिरयानी और तरबूज, अगली सुबह चारों पाए जाते हैं मृत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण के 142 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी; भवानीपुर में CM ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी

भारतमशीनें सेवक अच्छी होती हैं पर मालिक निर्मम बनती हैं

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें