लाइव न्यूज़ :

Jal Jeevan Mission: 194798 महिलाओं को प्रशिक्षण, ग्राम पंचायत ने जल जीवन मिशन योजना को लागू किया, जानें पानी की किल्लत कैसे हो गई दूर!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2022 20:15 IST

Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन के तहत जल गुणवत्ता मूल्यांकन में महाराष्ट्र की 1,94,798 महिलाओं को प्रशिक्षण किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया.

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाएं हर घर स्वच्छ पानी के प्रयास का नेतृत्व कर रही हैं.पाइप कनेक्शन के साथ-साथ छात्रों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद की जा रही है.सभी निवासियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया.

Jal Jeevan Mission: महाराष्ट्र के गांवों में ज्यादातर महिलाएं दिन रात अपने परिवार के लिए पानी इकट्ठा करने के लिए मेहनत करती हैं. जल जीवन मिशन महाराष्ट्र ने इसे समझा और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए कि महिला सशक्तिकरण और पानी की गुणवत्ता नियंत्रण का काम एकसाथ अंजाम दिया जा सके. 

रायगढ़ जिले का जदानीवाड़ी गांव में पानी की किल्लत थी. गांव में इस समस्या को हल करने के लिए ग्रामीणों ने एक साथ आकर ग्राम पंचायत के माध्यम से जल जीवन मिशन योजना को लागू करने की सर्वसम्मत पहल की. अब जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन गांव में शुरू हो गया है. इसके माध्यम से गांव की 5 महिलाओं का जल परीक्षण के लिए चयन किया गया है.

उन महिलाओं को फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से ज़िला परिषद द्वारा प्रशिक्षित किया गया. कार्यक्रम के तहत लगभग 2 लाख महिलाओं जल जीवन मिशन द्वारा गांव में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जांच का प्रशिक्षण दिया गया. जल जीवन मिशन के कारण जदानीवाड़ी गाँव के सभी निवासियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया.

आज ज़दानीवाड़ी गांव के हर परिवार को व्यक्तिगत नल कनेक्शन मिल चुका है. योजना से गांव के स्कूल और आंगनबाड़ी में पाइप कनेक्शन के साथ-साथ छात्रों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद की जा रही है. जल जीवन महाराष्ट्र की इन जल योद्धाओं का सम्मान करता है, क्योंकि ये महिलाएं हर घर स्वच्छ पानी के प्रयास का नेतृत्व कर रही हैं.

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईJal Jeevan Mission
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज