लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने अपने ब्रिटिश समकक्ष राब से अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की

By भाषा | Updated: September 1, 2021 18:09 IST

Open in App

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष डोमिनिक राब से अफगानिस्तान की स्थिति पर बात की। एक सप्ताह में उनकी इस तरह की यह दूसरी बातचीत है। अफगानिस्तान में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम, विशेषकर तालिबान के 15 अगस्त को देश पर कब्जा करने के बाद, भारत सभी प्रमुख देशों के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ है। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब से फिर से बात करके अच्छा लगा। बातचीत अफगानिस्तान से संबंधित घटनाक्रम पर केंद्रित थी।’’ जयशंकर और राब के बीच बातचीत अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी को पूरा करने के एक दिन बाद हुई। अमेरिका ने अफगानिस्तान में दो दशक तक चले अपने युद्ध को समाप्त कर दिया है। इससे पहले विदेश मंत्री ने 25 अगस्त को भी राब से अफगानिस्तान के संकट पर बात की थी। जयशंकर ने बुधवार को ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र अलबुसैदी से भी बात की। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी से बात करके अच्छा लगा। अफगानिस्तान और कोविड पर चर्चा की।’’ भारत अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है। पहले औपचारिक और सार्वजनिक रूप से स्वीकृत संपर्क में कतर में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने मंगलवार को तालिबान के वरिष्ठ नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई से मुलाकात की थी। भारतीय राजदूत और तालिबान नेता के बीच बैठक दोहा स्थित भारतीय दूतावास में तालिबान के अनुरोध पर हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह