लाइव न्यूज़ :

यूपी में प्रोटेम स्पीकर के लिए राजभवन भेजे गए 17 नाम, आजम खान का नाम भी शामिल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 18, 2022 14:18 IST

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास भेजे गये प्रोटेम स्पीकर के 17 विधायकों की लिस्ट में आजम खान के अलावा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार खन्ना और समाजवादी पार्टी के अन्य नेता अवधेश प्रसाद भी शामिल हैं। रामपुर से सपा के सियासी किले को महफूज रखने वाले आजम खान इसी क्षेत्र से लोकसभा के भी सांसद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआजम खान ने यूपी चुनाव में भाजपा के आकाश सक्सेना को 55,000 से अधिक मतों से हराया हैजेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान मौजूदा समय में रामपुर से सांसद और विधायक दोनों हैं प्रोटेम स्पीकर की लिस्ट में भाजपा के सुरेश खन्ना और सपा के अवधेश प्रसाद का भी नाम है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के लिए जिन 17 विधायकों के नाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास भेजे गये हैं, उनमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सीतापुर जेल में बंद आजम खान का नाम भी शामिल है।

रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में दर्ज करने वाले 73 साल के आजम खान को मानहानि और नफरत फैलाने के मामले में पिछले हफ्ते ही जमानत मिली थी लेकिन उनपर अभी दो अन्य मामलों कोर्ट में लंबित हैं, जिसके कारण उनके जेल से बाहर आने के आसार बहुत ही कम हैं।

तमाम परेशानियों के बावजूद अपने रामपुर के सियासी किले को महफूज रखने वाले आजम खान इसी क्षेत्र से लोकसभा के भी सांसद हैं। आने वाले समय में अब ये आजम खान को तय करना है कि वो संसद या विधानसभा में किसकी सदस्यता अपने पास रखते हैं और किस पद से इस्तीफा देते हैं।  साल 2002 से रामपुर में कायम हुई सपा की बादशाहत आज भी बरकरार है।

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने बीते महीने हुए यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना को 55,000 से अधिक मतों से हराया था। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल के पास भेजे गये प्रोटेम स्पीकर के 17 विधायकों की लिस्ट में आजम खान के अलावा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार खन्ना और समाजवादी पार्टी के अन्य नेता अवधेश प्रसाद भी शामिल हैं।

मालूम हो कि भाजपा गठबंधन ने यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार 403 में से 273 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मुख्यमंत्री के पद को बचाने में कामयाबी हासिल की है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर की सदर विधानसभा सीट से चुनकर विधानसभा में पहुंचे हैं।

मौजूदा कार्यकाल के लिए जब साल 2017 में आदित्यनाथ का चयन मुख्यमंत्री के पद के लिए हुआ था उस समय वो गोरखपुर से पांचवी बार लोकसभा के सांसद थे और सीएम पद की कमान संभालने के बाद विधान परिषद के रास्ते लखनऊ की सत्ता के सर्वेसर्वा बने थे। 

सीएम आदित्यनाथ और उनके नए मंत्रिमंडल के लिए शपथ ग्रहण जल्द ही होने की उम्मीद है, हालांकि इसकी कोई निश्चित तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

बुधवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सरकार गठन और उसके मंत्रिमंडल को लेकर छह घंटे तक गहन मंत्रणा हुई, लेकिन उस बैठक में क्या फैसला हुआ। इसकी जानकारी प्रेस को नहीं दी गई। खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र और यूपी की बीजेपी सरकारों के कई चर्चित चेहरों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।  

टॅग्स :आज़म खानउत्तर प्रदेश समाचारसमाजवादी पार्टीआनंदीबेन पटेलSuresh Khanna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र