लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति चुनावः सांसद की संख्या 786?, लोकसभा और राज्यसभा एमपी करते हैं मतदान, जानें किसके पास बहुमत, जीत के लिए 394 मतों की जरूरत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2025 18:23 IST

Jagdeep Dhankhar Resigns Vice Presidential Election: 543 सदस्यीय लोकसभा में एक सीट (पश्चिम बंगाल में बशीरहाट) खाली है, जबकि 245 सदस्यीय राज्यसभा में पांच सीट खाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा की पांच रिक्तियों में से चार जम्मू-कश्मीर से और एक पंजाब से है।संजीव अरोड़ा ने उपचुनाव में निर्वाचित होने के बाद सीट छोड़ दी थी। उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी उम्मीदवार को 394 मतों की जरूरत होगी।

Jagdeep Dhankhar Resigns Vice Presidential Election: सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को अगले उपराष्ट्रपति के लिए होने वाले चुनाव में स्पष्ट रूप से बढ़त हासिल है। सोमवार को अचानक जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के कारण अब यह चुनाव आवश्यक हो गया है। उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों द्वारा किया जाता है तथा उच्च सदन के मनोनीत सदस्य भी इस चुनाव में मतदान के पात्र होते हैं। 543 सदस्यीय लोकसभा में एक सीट (पश्चिम बंगाल में बशीरहाट) खाली है, जबकि 245 सदस्यीय राज्यसभा में पांच सीट खाली हैं।

राज्यसभा की पांच रिक्तियों में से चार जम्मू-कश्मीर से और एक पंजाब से है, जहां संजीव अरोड़ा ने राज्य विधानसभा के लिए पिछले महीने हुए उपचुनाव में निर्वाचित होने के बाद सीट छोड़ दी थी। दोनों सदनों की प्रभावी संख्या 786 है और सभी पात्र मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने पर, उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी उम्मीदवार को 394 मतों की जरूरत होगी।

भाजपा नीत राजग को लोकसभा (542 सदस्य) में 293 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। वहीं राज्यसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन को 129 सदस्यों का समर्थन है, जिसकी प्रभावी संख्या 240 है बशर्ते मनोनीत सदस्य राजग उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें। इस प्रकार सत्तारूढ़ गठबंधन को 786 सदस्यों में से 422 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है।

संविधान के अनुच्छेद 68 के खंड 2 के अनुसार, उपराष्ट्रपति के निधन, त्यागपत्र या पद से हटाए जाने या अन्य किसी कारण से हुई रिक्ति को भरने के लिए चुनाव, पद रिक्त होने के बाद ‘यथाशीघ्र’ कराया जाएगा। रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचित व्यक्ति ‘‘पदभार ग्रहण करने की तिथि से पूरे पांच वर्ष की अवधि तक’’ पद धारण करने का हकदार होगा।

संविधान के अनुच्छेद 66 (1) के अनुसार उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार किया जाएगा और यह चुनाव गुप्त मतदान द्वारा होगा। इस प्रणाली में, मतदाता को उम्मीदवारों के नामों के आगे अपनी प्राथमिकताएं अंकित करनी होती हैं। उपराष्ट्रपति का पद देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है।

उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है, लेकिन कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद, वह तब तक पद पर बने रह सकते हैं जब तक कि उनका उत्तराधिकारी पद ग्रहण नहीं कर ले। धनखड़ ने सोमवार की शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेजा और कहा कि वह तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं।

टॅग्स :भारत के उपराष्ट्रपतिजगदीप धनखड़ओम बिरलासंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी