लाइव न्यूज़ :

ISRO कल लॉन्च करेगा GISAT-1 Satellite, 16 मंजिला इमारत जितने ऊंचे रॉकेट से कक्षा में होगा स्थापित; जानिए इस मिशन का मकसद

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 4, 2020 11:56 IST

GISAT-1 Satellite को GSLV F-10 Rocket के जरिए लॉन्च किया जाएगा। GSLV F-10 Rocket की ऊंचाई 16 मंजिला इमारत जितनी है और इसका वजन 4,20,300 किलो है।

Open in App

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) कल (5 मार्च को) GSLV F-10 Rocket के जरिए जियो इमेजिंग सैटेलाइट यानी GISAT-1 Satellite लॉन्च करेगा। यह सैटेलाइट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। ISRO के मुताबिक, इस सैटेलाइट का प्रक्षेपण कल शाम 5: 43 बजे होगा। यह मिशन 18 मिनट का होगा यानी प्रक्षेपण के 18 मिनट बाद  GISLV F-10 Rocket इस सैटेलाइट को उसकी कक्षा में स्थापित कर देगा। 

GISAT-1 Satellite का मकसद

GISAT-1 Satellite को लॉन्च करने का खास मकसद यह है कि यह सैटेलाइट देश के किसी भी हिस्से की रीयल टाइम तस्वीरें लेगा है। यानी इस सैटेलाइट के जरिए देश के कोने-कोने में नजर रखी जा सकेगी और जरूरत पड़ने पर यह देश के किसी खास हिस्से की तस्वीरें मुहैया कराने में मददगार होगा।

GISAT-1 Satellite 16 मंजिला रॉकेट से होगा लॉन्च 

आपको बता दें कि GISAT-1 Satellite को GSLV F-10 Rocket के जरिए लॉन्च किया जाएगा। GSLV F-10 Rocket की ऊंचाई 16 मंजिला इमारत जितनी है और इसका वजन 4,20,300 किलो है। आपको बता दें कि यह GSLV की 14वीं उड़ान होगी। 

GTO में रखा जाएगा GISAT-1 Satellite

GSLV F-10 Rocket की मदद से GISAT-1 Satellite को पृथ्वी के जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में रखा जाएगा। इसके बाद इस यह सैटेलाइट 36,000 किमी ऊंचाई वाली अपनी कक्षा में स्थापित हो जाएगा। इसरो के मुताबिक 2,268 किलो वजनी GISAT-1 ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है, जो कि बहुत तेजी से धरती की तस्वीरें लेगा। 

टॅग्स :इसरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारत अधिक खबरें

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान