लाइव न्यूज़ :

एक दूसरे के हुए ईशा और आनंद पीरामल, शाही अंदाज में हुई शादी, इन सितारों ने की शिरकत   

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 13, 2018 05:33 IST

मिली जानकारी के मुताबिक, ईशा अंबानी के घर आनंद  पीरामल बराता लेकर पहुंच गए हैं। ईशा अंबानी के भाई आकाश और अनंत अंबानी ने दूल्हे का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया है।

Open in App

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की आज (12 दिसबंर) महाराष्ट्र के टॉप रियल एस्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल के इकलौते बेटे आनंद पीरामल से शादी हो गई है। इस दौरान मुकेश के घर एंटीलिया में बॉलीवुड से लेकर बिजनेस और राजनीति जगत की हस्तियों के पहुंचे। 

शादी समारोह मे शामिल होने के लिए अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी और बेटे के साथ, मनीष मल्होत्रा, आमिर खान, किरण राव, प्रणव मुखर्जी और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम लोग पहुंचे हैं।

 

मेहमानों की सुरक्षा के लिए दुनिया की सबसे अव्वल मानी जाने वाली इजराइल की सेक्युरिटी एजेंसी हायर की गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, ईशा अंबानी के घर आनंद पीरामल बरात लेकर पहुंचे थे। ईशा अंबानी के भाई आकाश और अनंत अंबानी ने दूल्हे का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया था। ईशा और आनंद पीरामल शादी के बंधन में बंध गए हैं।   

बता दें, मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया फूलों से सजाया हुआ है। इससे पहले मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की उदयपुर में प्री वेडिंग पार्टी भी हुई थी। जिसमें देश-विदेश के कई सारे लोग शामिल हुए थे।  आनंद की उम्र 33 वर्ष और ईशा अंबानी 27 वर्ष की हैं। दोनों की उम्र में 6 साल का अंतर है।

ईशा की प्री वेडिंग समारोह में दुनिया की सबसे फेमस पॉप स्टार बियॉन्से को उनकी टीम के 60 सदस्यों के साथ परफार्मेंस के लिए बुलाया गया था।

प्री-वेडिंग सेरेमनी के दौरान अंबानी परिवार ने 5,100 से अधिक लोगों को चार दिन लगातार दिन में तीन बार खाना भी खिलाया था।

टॅग्स :ईशा अंबानी की शादीईशा अंबानीआनंद पीरामलमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल