लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी क्या भगवान या ‘महामानव’ हैं जो नतीजों की भविष्यवाणी कर रहे हैं : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: April 4, 2021 14:58 IST

Open in App

खानाकुल (पश्चिम बंगाल), चार अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए जानना चाहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘भगवान या महामानव’ हैं जो विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा कर रहे हैं, जबकि अभी छह चरण के चुनाव होने बाकी हैं।

हुगली जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बनर्जी ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और इसके संस्थापक अब्बास सिद्दिकी का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा ऐसे ‘व्यक्ति’ को अल्पसख्ंयक मतों में सेंध लगाने के लिए रुपये दे रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक चुनावी सभा में कहा था कि वह पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और उससे यथाशीघ्र प्रधानमंत्री किसान निधि योजना लागू करने के लिए कहेंगे।

इस बयान का संदर्भ देते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘आप (मोदी) अपने आप को क्या समझते हैं, क्या आप भगवान या महामानव हैं?

मोदी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कुछ तृणमूल नेताओं का हवाला दिया जिनका दावा है कि बनर्जी 2024 का लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़ सकती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह साबित करता है कि दीदी (बनर्जी) ने हार स्वीकार कर ली है।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मोदी की बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर रहमान की शताब्दी जयंती के मौके पर की गई पड़ोसी देश की यात्रा से वहां दंगे भड़के।

बनर्जी ने परोक्ष रूप से सिद्दिकी का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘एक नया व्यक्ति आया है जो राज्य में अल्पसंख्यक मतों को बांटने का प्रयास कर रहा है और उसे भाजपा से इसके लिए रुपये मिल रहे हैं।’’

बता दें कि सिद्दिकी नीत आईएसएफ का माकपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन है।

बनर्जी ने जोर दिया, ‘‘वह सांप्रदायिक बयान दे रहे हैं लेकिन उसका असर नहीं होगा।

उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह निर्वाचन आयोग को राज्य में पुलिस अधिकारियों के ताबदले के लिए निर्देश दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला