लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह ने अभिनेता इरफान खान के निधन पर जताया शोक, ट्वीट कर कही ये इमोशनल बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 29, 2020 14:15 IST

अभिनेता इरफान खान लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इरफान खान के निधन को लेकर ट्वीट किया है, एक्टर के दुनिया को अलविदा कहने पर दुख जताया है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने भी इरफान खान के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है। <

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। उनके निधन से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ राजनैतिक दुनिया में भी शोक की लहर है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर इरफान खान के लिए शोक जताया है। अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा है, ''इरफान खान के निधन की दुखद खबर से सब दुखी हैं। वह एक बहुमुखी अभिनेता थे, जिनकी कला ने वैश्विक ख्याति और पहचान अर्जित की थी। इरफान हमारे फिल्मी जगत के लिए एक संपत्ति थे। राष्ट्र ने आज एक असाधारण अभिनेता और एक विनम्र शख्स को खो दिया है। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदना है"

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इरफान खान के निधन को लेकर ट्वीट किया है, एक्टर के दुनिया को अलविदा कहने पर दुख जताया है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने भी इरफान खान के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है।

देखें अन्य लोगों की प्रतिक्रिया 

अभिनेता इरफान खान लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। परिवार को एक सप्ताह में लगा यह दूसरा झटका है। ‘‘मकबूल’’ अभिनेता की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम का चार दिन पहले ही जयपुर में इंतकाल हुआ था।

अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे। इरफान खान ने केवल देश में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। खान को मलाशय संक्रमण के कारण मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :इरफ़ान खानअमित शाहज्योतिरादित्य सिंधियावसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह