लाइव न्यूज़ :

सिगरेट के गोदामों से चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 13, 2021 19:32 IST

Open in App

अजमेर (राजस्थान) 13 नवंबर अजमेर पुलिस ने राजस्थान, आंध्र प्रदेश एवं गुजरात में चोरी की 65 वारदात करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर उसके सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

अजमेर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि अलवरगेट थाना पुलिस ने शहर के एक गोदाम से करीब 32 लाख रूपये की सिगरेट चोरी के मामले चोर गिरोह के सरगना तथा चोरी का माल खरीदने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चोरी की 65 वारदातों का खुलासा हुआ है।

एक बयान के अनुसार गिरफ्तार बीरबल विश्नोई (44) इस गिरोह का सरगना है जबकि विशाल माहेश्वरी (31) एवं नेबा राम उर्फ नरेन्द्र (24) चोरी के माल के खरीददार हैं।

पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने आंध्र प्रदेश में गोदामों से सिगरेट चोरी की करीबन 33 वारदातें, गुजरात में वाहन चोरी की दो वारदातें एवं राजस्थान के विभिन्न शहरों में चोरी की कुल 30 वारदातें की हैं। पुलिस के अनुसार इनमें अधिकांश वारदातें गोदामों से सिगरेट के कार्टन की चोरी से जुड़ी हैं। राजस्थान एवं अन्य राज्यों में की गई इन 65 वारदातों में करीब सातत करोड़ रूपयों के माल की चोरी की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला