लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, अवंतीपुरा एयर बेस पर आतंकी हमले की साजिश, इंटेलिजेंस इनपुट के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

By विनीत कुमार | Updated: May 17, 2019 09:50 IST

दरअसल, भारत की ओर से किये गये बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से ही घाटी में आतंकियों के किसी बड़ी घटना के अंजाम दिये जाने की आशंका जताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से ही जताई जा रही है बड़े आतंकी हमले की आशंकाजम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, अवंतीपुरा एयर बेस पर हमले का अलर्ट, सुरक्षा और बढ़ाई गई

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और अवंतीपुरा में भारतीय वायु सेना बेस पर आतंकी हमले को लेकर इंटेलिजेंट इनपुट मिलने के बाद इन इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी हई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंटेलिजेंट एजेंसियों ने इस हमले की आशंका जताई है। पिछले महीने भी ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि जैश एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बना रहा है। 

दरअसल, बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से ही घाटी में आतंकियों के किसी बड़ी घटना के अंजाम दिये जाने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकी किसी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करेंगे, जैसा उन्होंने 14 फरवरी को पुलवामा हमले के दौरान किया था। हालांकि, सुरक्षाबलों के कैंप, बिल्डिंग आदि को निशाना बनाया जा सकता है। 

बता दें कि पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद भारत ने एयर स्ट्राइक कर इसका बदला लिया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह