लाइव न्यूज़ :

जम्मू जिले में संक्रमण दर घटकर एक प्रतिशत, स्वस्थ होने की दर 95 प्रतिशत हुई

By भाषा | Updated: June 15, 2021 08:15 IST

Open in App

जम्मू, 15 जून जम्मू जिले में कोविड-19 संक्रमण दर घटकर एक प्रतिशत हो गयी है और स्वस्थ होने की दर 95 प्रतिशत हो गयी है। उपायुक्त अंशुल गर्ग ने सोमवार को इस बारे में बताया।

उपायुक्त ने बताया कि ठीक होने वालों की संख्या रोजाना नए मामलों की तुलना में लगातार बढ़ रही है और सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में मरीजों की संख्या भी घट रही है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के तहत पांच केंद्र दूसरी खुराक के लिए निर्धारित किये गये हैं और तीन केंद्र टीके की पहली खुराक के लिए तय किये गये हैं। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन अपनी-अपनी बारी के लिए स्लॉट बुक करने और टीका लगवाने की अपील की है।

अधिकारी ने बताया कि कुल 6.65 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है। इनमें 3.7 लाख 45 साल से अधिक उम्र के और 76,000 लोग 18 से 44 साल आयुवर्ग के हैं, जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला