लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम जुलाई 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा

By भाषा | Updated: August 19, 2021 01:19 IST

Open in App

ओडिशा सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य के राउरकेला जिले में निर्माणाधीन देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम अगले साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा। राउरकेला में 20,000 लोगों की क्षमता वाला बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम के साथ, पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी करेगा। भारतीय हॉकी टीमों के लिए ओडिशा सरकार के प्रायोजन को और 10 साल के लिए बढ़ाने की घोषणा के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्टेडियम के काम की प्रगति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को राउरकेला भेजा। मुख्य सचिव एससी महापात्र ने कार्य की समीक्षा के बाद संवाददाताओं से कहा, बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य जून-जुलाई 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राउरकेला में बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम को जल्द ही चालू कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल